






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2025। डीजी अनिल पालीवाल ने आज श्रीडूंगरगढ़ थाने का निरीक्षण किया। एसपी कावेंद्र सागर की अगुवाई में थाना पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया व गर्मजोशी के साथ आईपीएस अधिकारी का स्वागत किया। पालीवाल ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और मैश में भी गए। उन्होंने जवानों के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान पालीवाल ने जवानों को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करने की हिदायत भी दी। उन्होंने सीएलजी बैठक भी ली। बैठक में दुर्घटनाओं के स्थलों का चयन करने व कमी लाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। पालीवाल ने अपराधों में नियंत्रण के लिए तत्पर रहने व गश्त बढ़ाने की बात कही। डीजी ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाईयां करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी कावेंद्र सागर, एडिशनल एसपी विनोद कुमार, सीओ निकेत पारीक, सीआई जितेंद्र कुमार सहित थाना स्टॉफ मौजूद रहा। बैठक में शिवभगवान जोशी, रमेश मूंधड़ा, महावीर माली, आदूराम मेहरा, इमरान राईन, सलीम बहेलिया, विक्रम शेखावत, हेमराज भादानी, जुगराज संचेती व सत्यनारायण भारद्वाज मौजूद रहें।
पालीवाल समाज ने किया डीजी का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस महानिदेशक राजस्थान अनिल पालीवाल श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे तो पालीवाल समाज के मौजिज लोगों ने भारत माता की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। सभी ने हाइवे पर होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए आग्रह किया। इस दौरान श्यामसुंदर पालीवाल, छगनलाल पालीवाल, मूलचंद पालीवाल, कैलाश पालीवाल, प्रवीण पालीवाल, आईदान पारीक व हरि सिखवाल मौजूद रहे।










