May 21, 2026
00000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में निर्माणाधीन सीएचसी के मुख्य द्वार को लेकर गतिरोध बढ़ रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने एक सभा का आयोजन किया और मंगलवार को उपखंड कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर द्वार निर्माण में रोड़े अटकाने वालों के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक को पूर्व सरपंच जेठाराम भामू, सुभाष कमलिया, बीरबल पूनियां, प्रतापमल पटावरी आदि ने संबोधित कर रोष जताया। बैठक में जैससिंह कच्छवाह, चन्नाराम सुथार, नत्थाराम बावरी, महावीर गोदारा, दानाराम गोदारा, दुलाराम गोदारा, बीरबल खिलेरी, हीरालाल सारण, गिरधारी सारण, किशनाराम गोदारा, खीयाराम भामू, अशोक शर्मा, जगदीश बैरा, सुभाष पूनिया, किशनाराम खिलेरी, सुशील शर्मा, हरि सारण, सीताराम नाई, गिरधारी जाखड़, हरीराम बैरा, विजयपाल भामु, भंवरलाल गोदारा, पवन शर्मा, सोहन प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।