May 21, 2026
00000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2025। शहर में सफाई व्यवस्था आज भी बड़ी चुनौती बनी हुई है, लगातार नागरिक विभिन्न वार्डों में सफाई की मांग करते नजर आते है। सोमवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने
नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता अभियान के तहत 6 नए सफाई टिप्पर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हमारे श्रीडूंगरगढ़ को स्वच्छ हरा भरा रखने के उद्देश्य से इन गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। जिससे नगर पालिका क्षेत्र में आने वाली आबादी क्षेत्र में कचरा संग्रह कर उनका निस्तारण किया जा सकेगा। विधायक सारस्वत ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजन अपनी भागीदारी निभाते हुए शहर श्रीडूंगरगढ़ स्वच्छ बनाएं तथा इसे हरा भरा बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी अविनाश शर्मा, नगर पालिका के पार्षद जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, पवन उपाध्याय, सफाई निरीक्षक हरीश गुर्जर सहित अनेक कर्मचारीगण उपस्थित रहें।