August 30, 2026
00000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ में चर्चित गोल्ड कांड में 6वां मामला पुलिस ने सोमवार को दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आड़सर बास निवासी सुशील कुमार पुत्र राजकुमार सुनार ने बिग्गाबास निवासी बाबूलाल पुत्र मदनलाल सुनार के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान मुख्य बाजार के एक प्लाजा में स्थित है। जहां से आरोपी 15 रखड़ियां ले गया और लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।