May 21, 2026
00000000000000

सुरजनसर में 400 से अधिक किसानों ने बनवाई आईडी, कल शिविर का अंतिम दिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में सोमवार से बुधवार तक फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन मंगलवार तक 400 से अधिक किसानों की आईडी बनाई गई है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शिविर बुधवार शाम तक आयोजित होगा। शर्मा ने ग्राम पंचायत के सभी किसानों से जागरूकता के साथ शिविर में अपनी आईडी बनवाने का आग्रह किया। मंगलवार को सहायक विकास अधिकारी गिरधारी स्वामी ने दल सहित शिविर का निरीक्षण किया व ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। शिविर में पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

कस्बे के वार्ड 3 व 35 में पेयजल समस्या समाधान की मांग की चौरड़िया ने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया ने कस्बे के वार्ड 3 व 35 में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए मांग करते हुए उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को मंगलवार को ज्ञापन दिया है। चौरड़िया ने बताया कि कालूबास में वार्ड 3 में बाबूलाल सेवग के मकान के आस पास व वार्ड 35 में शिवभगवान मालपानी के घर सहित आस पास के घरों में करीब एक पखवाड़े से सप्लाई ठप्प पड़ी थी। गत सप्ताह इसे प्रारंभ किया गया तो यहां मामूली पानी आ रहा है। जो घरों में अपर्याप्त है और लोग टैंकरों से पानी मंगवाने को मजबूर है। चौरड़िया ने मांग करते हुए कहा कि विभागीय कार्मिक को समय पर व पूरा पानी दिए जाने के लिए पाबंद किया जाए।