May 20, 2026
000000000

नहर में नहाने उतरे युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नहर में नहाने उतरा एक युवक मौत का शिकार बन गया। छतरगढ़ थाने में झारखंड निवासी 40 वर्षीय नरेश पुजहर ने पुलिस को बताया कि उसके साथ ही ग्रिफ आरडी 415 में मजदूरी का काम करने वाला साथी 25 वर्षीय रामप्रवेश पहाडिया पुत्र कोठर पहाडिया निवासी झारखंड नहाने के लिए नहर में उतरा जिसकी पानी में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मर्ग दर्ज कर जांच गोविंद सिंह को दी है।
तबियत बिगड़ने से हुई एक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में अपना घर आश्रम में रहने वाले 45 वर्षीय मोहम्मद इरसाद की तबियत बिगड़ने से ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव सुपुर्द ए खाख करने के लिए सौंप दिया।