






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2025। गुरूवार को गांव रीड़ी के प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र का तीन माह का बिल बकाया होने के कारण विभागीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर बिजली कनेक्शन काट दिया गया। रात अस्पताल में पहुंचे इंमरजेंसी मरीजों को मोबाइल की रोशनी में इंजेक्शन लगाए गए। कुछ ही देर में गांव के जागरूक युवा मौके पर एकत्र हो गए व आक्रोश जताते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा खबर को प्रमुखता से उठाया गया और चिकित्सा विभाग व बिजली विभाग के आला अफसर सक्रिय हो गए। तुरंत अस्पताल का कनेक्शन जोड़ने के आदेश दिए गए और आधी रात करीब 12 बजे कार्मिक ओमप्रकाश, शीशपाल, विपिन, राकेश, मुन्नीराम मौके पर पहुंचे। कार्मिकों ने अस्पताल का कनेक्शन जोड़कर बिजली सप्लाई चालू कर दी। युवा कनेक्शन जोड़ने के बाद ही अपने घरों को गए और युवाओं ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का भी जनहित के मुद्दे तत्परता से उठाने के लिए आभार जताया। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक ही टाइम्स की ताकत है। ये कुनबा एक लाख की संख्या पार कर लगातार बढ़ रहा है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव शहर व ढाणी में बैठे लोग, प्रवासी नागरिक और आस पास के कस्बों व जिलो के लोग भी प्रमुखता से टाइम्स की खबरें पढें रहें है। टाइम्स में खबर प्रकाशन का व्यापक असर क्षेत्र में देखने को मिलता है।





