May 21, 2026
IMG-20250322-WA0116

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2025। देर रात गांव तोलियासर के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदल अपने गांव लौट रहें युवक की मौत हो गयी। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार ठुकरियासर गांव का मालाराम पुत्र खेताराम बेनीवाल तोलियासर गांव की रोही में खेत पर कार्य कर रात करीब दस बजे पैदल ही अपने गांव ठुकरियासर जा रहा था। तोलियासर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आस पास के खेतों के लोग मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक का शव राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। जहां रविवार को पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।