May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नबवंर 2020। भाजपा, कांग्रेस, सीपीएम ने अपने प्रत्याशियों से पर्चे भरवा दिए है वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आरएलपी व बसपा भी अवने पांव टिकाने के लिए जमीन की तलाश में जुट गई है। आरएलपी ने पंचायत समिति सीटों पर 8 और जिलापरिषद सदस्य सीट पर 2 प्रत्याशी उतारें है वहीं बसपा ने पंचायत समिति सीट पर एक और जिलापरिषद सदस्य सीट पर एक प्रत्याशी मैदान में उतारा है। सवाल ये भी है कि इन पार्टियों की सक्रियता से क्या क्षेत्र की तीनों बड़ी पार्टियों का गणित बिगड़ेगा या जनता का झुकाव परंपरागत पार्टियों की और ही रहेगा। दोनों पार्टियों ने मजबूती के साथ पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारें है व पूरजोर संघर्ष करने की बात कह रही है। बता देवें कि आरएलपी नेता विवेक माचरा लगातार क्षेत्र में सम्पर्क व संघर्ष में जुटें दिखाई देते है व क्षेत्र के युवाओं को अपने साथ जोड़ने का पूरा प्रयास कर रहें है। आरएलपी श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव प्रभारी जेठाराम जाखड़ ने 8 प्रत्याशियों को मैदान में उतारते हुए उन्हें सिंबल देकर आज पर्चें भरवा दिए है। वहीं जिला परिषद के वार्ड 27 से सामान्य सीट पर कमल बापेऊ ने शुक्रवार को पर्चा भरा है व आज पंचायत समिति के वार्ड 15 के लिए कमल बापेऊ के नेतृत्व में पार्टी सिबंल के साथ गुड्डी देवी को मैदान में उतारा है। बता देवें वार्ड 15 में भाजपा, व सीपीएम सहित एक निर्दलीय भी मैदान में पहले से है और अब बसपा भी आ गई है। यहां वोटों की खींचतान खासी रोचक होने वाली है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसपा नेता कमल बापेऊ ने वार्ड 15 से गुड्डीदेवी को पर्चा भरवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी ने 8 पर्चें भरे है।