






श्री सोमानी सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर की रोही में श्री सोमानी सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुक्रवार को प्रारंभ हो गया है। इस 1.5 मेगावाट के प्लांट को जैसलसर जीएसएस से जोड़ा गया है जिससे गांव के घेरलू व कृषि कनेक्शनों के उपभोक्ताओं की बिजली गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम में विधि विधान से पूजन किया गया। आरआरसीएल से जयपुर से मानसिंह, श्रीडूंगरगढ़ एक्सईएन विष्णु मैथी, बीकानेर से चीमनलाल, कयुम खान, वर्षा सोलर से सुरेश कुमार ने पूजन में भाग लिया। अधिकारियों ने मशीन का बटन ऑन किया। सोमानी ग्रुप के कन्हैयालाल सोमाणी, मनोज सोमाणी व विजय जैन ने सभी अधिकारियों का फूलमाला व साफा पहनाकर सम्मान किया। सोमाणी ने बताया कि आगामी दिनों में घरेलू सोलर पर सब्सिडी के साथ सेवाएं दी जाएगी। कार्यक्रम में विनोद, श्रीराम, बीरबल जाखड़, लक्ष्मीनारायण तावणियां, प्रदीप सोमाणी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

कल सुबह 11 बजे तेजा मंदिर में होगी जाट समाज की बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में बीदासर रोड पर स्थित वीर तेजा मंदिर प्रांगण में शनिवार सुबह 11 बजे जाट समाज की विशाल बैठक का आयोजन किया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए जरूरी प्रस्ताव लिए जाएंगे। आयोजन कमेटी के सदस्य शुक्रवार को बैठक में शामिल होने वाले सभी समाज बंधुओं के लिए सवामणी प्रसाद की व्यवस्थाओं सहित आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्यों ने जाट समाज के लोगों से आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया।
बेटियों को मिली स्कूटी के साथ बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काली बाई भील मेधावी स्कूटी योजना में प्रतिभावान छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से स्कूटी वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में आस्था पुत्री सीताराम महावर को 2024-25 में स्कूटी मिली है। वहीं संध्या पुत्री नंदकिशोर पारीक को भी स्कूटी देकर सम्मान किया गया। दोनों बालिकाओं को परिजनों सहित जानकारों ने बधाई दी व निरंतर अध्ययन पर ध्यान देने की बात कही।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में “राजस्थान दिवस साप्ताहिक उत्सव” पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य अमित तंवर ने छात्र छात्राओं को राजस्थान के गौरव का सम्मान करने व प्रेदश के विकास में सहयोगी बनने की शपथ दिलवाई। इस दौरान तंवर ने विचार रखते हुए राजस्थान दिवस मनाने व राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।




