






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत चुनाव में नामांकन वापस लेने का समय आज पूरा हुआ और 4 निर्दलीयों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब 21 सीटों के मैदान में 75 दावेदार रहें है। पर्चा वापस लेने वालों में वार्ड 1 में श्रीराम, वार्ड 3 में प्रियंका, वार्ड 11 में मेनका, वार्ड 18 में चेतना शामिल है। 75 दावेदारों में अब भाजपा के प्रत्याशी 21, कांग्रेस के 20 प्रत्याशी, सीपीएम के 20 प्रत्याशी ओर निर्दलीय 5, आरएलपी के 8, बसपा का 1 प्रत्याशी चुनावी समर में उतर चुका है व जीत के प्रयास प्रारम्भ कर दिए है।



