






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना जांच हफ्ते में एक दिन होने के कारण अधिक पीड़ित बीकानेर जाकर जांच करवा रहें है। आज बीकानेर में जारी कोरोना रिपोर्ट में 4 पॉजिटिव श्रीडूंगरगढ़ में रिपोर्ट हुए है। पॉजिटिव में एक 36 वर्षीय, 33 वर्षीय, 81 वर्षीय, 56 वर्षीय पुरुष सामने आए हैं। राजकीय चिकित्सालय में बुधवार को होने वाले कोरोना जांच शिविर में 29 सैम्पल लिए गए है। इन सैम्पलों की जांच रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आने की संभावना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के कस्बे में 80 एक्टिव केस है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने बताया कि क्षेत्र के सभी नागरिक दीपावली त्योहार को देखते हुए बिना काम घरों से बाहर नहीं घूमे। बुजुर्ग व बच्चे घरों में रहें लापरवाही नहीं बरतते हुए सभी नागरिक मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।



