May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। रविवार को नववर्ष के मौके पर क्षेत्र के गांव टेऊ, सूडसर, देराजसर, गोपालसर व दुलचासर पांच गांवो में युवाओं ने धूमधाम से धर्मयात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ भगवा ध्वज लेकर युवाओं ने माहौल उत्साहमय कर दिया। गांवो की मुख्य गलियों में जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। यात्रा टेऊ कुंआ की मुख्य चौपाल से रवाना हुई और मुख्य बाजार से होकर सूडसर कुंआ चौपाल, वीर तेजाजी मंदिर, देराजसर कुंआ चौपाल, ठाकुरजी के मंदिर, गोपालसर कुंआ चौपाल, दुलचासर खारिया कुंआ चौपाल, पीपल गट्टा, शेरों वाली घाटी, मालसी मार्केट टेऊ से रेलवे फाटक होकर सूडसर हनुमानजी मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुई। मंदिर में सभी लोगों ने हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ किए। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा व बच्चे केसरिया साफा पहनकर शामिल हुए। गांवों का माहौल धर्ममय हो गया। शोभायात्रा का हर गली व मोहल्ले में पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भगवा सेना, भाजपा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें। इधर, दुलचासर गांव के दुर्गा माता मंदिर, गाजण माता मंदिर, टेऊ गांव के जगदम्बा माता मंदिर,काली माता मंदिर, सेरुणा गांव के जोगमाया माता मंदिर में विधिवत घट स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।