






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2025। एक युवक अपने दुकान पड़ौसी की बाइक लेकर दोपहर को घर खाना खाने गया और बाइक चोरों के हत्थे चढ़ गई। प्रताप बस्ती निवासी 24 वर्षीय मनीष पुत्र ओमप्रकाश ब्राह्मण ने पुलिस को बताया कि घुमचक्कर पर उसकी दुकान है और वह 25 मार्च 2025 को दोपहर करीब 1.30 बजे अपने दुकान पड़ौसी विक्रम पुत्र रोहिताश बिश्नोई की मोटरसाइकिल मांग कर घर खाना खाने गया। बाइक घर के सामने खड़ी कर वह खाना खाने अंदर चला गया। जब बाहर लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब थी। कोई अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को दी है।



