






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवबंर 2020। कृषि मंडी श्रीडूंगरगढ़ में आगामी तीन दिन के लिए त्योहारी अवकाश होने के कारण यहां खरीद कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा और क्षेत्र का कोई किसान अपनी कृषि उपज लेकर तीन दिन मंडी में नहीं आए। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुन्दर पारीक ने बताया कि दिनांक 13 नवम्बर शुक्रवार को धनतेरस, 14 नवम्बर को दिपावली महापर्व व 15 नवम्बर 2020 को राम राम व साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के कारण कृषि उपज मंडी में 3 दिनों तक अवकाश रहेगा। दिनांक 13,14,15 को निलामी कार्य (बोली) पूर्णतया बन्द रहेगा अतः अगली निलामी कार्य दिनांक 16 नवम्बर 2020 सोमवार को निर्धारित समय निर्धारित स्थान से फिर से प्रारम्भ होगी।



