May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2025। कक्षा 8 की प्रतिभावान छात्राओं को बुधवार को बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा टेबलेट दिए गए है। इस क्रम में श्री कन्हैयालाल सिखवाल राउमावि, हनुमान धोरा की मेधावी छात्राओं को भी टेबलेट प्राप्त हुए है। कक्षा 8 में जिला स्तर पर 7वीं रैंक हासिल करने वाली 90.83% ख्याति भोजक व 90.17% नबंर हासिल करने वाल दिव्या ओझा ने टेबलेट प्राप्त कर प्रसन्नता जताई। वहीं एक छात्रा पलक आसोपा को पूर्व में टेबलेट मिल चुका है। बालिकाओं के परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। वहीं स्कूल के स्टाफ ने तीनों को बधाई देते हुए आगे भी निरंतर एकाग्रता के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 8वीं कक्षा में ख्याति भोजक ने प्राप्त किए 90.83 प्रतिशत नबंर, मिला बुधवार को टेबलेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्या ओझा को बुधवार को मिला टेबलेट, परिजनों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पलक आसोपा को पूर्व में मिला था टेबलेट।