May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2025। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ की साधारण सभा की बैठक का आयोजन आगामी 4 अप्रैल 2025 को दोपहर 12.15 बजे प्रधान सावित्री देवी गोदारा की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागामर में आयोजित की जाएगी। बैठक में गत बैठक का अनुमोदन किए जाने के साथ पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए सूचियों का अनुमोदन, पट्टा पत्रावली पर निर्णय व अनुमोदन, निर्माण कार्यों की स्वीकृति, वित्तीय वर्ष 2024-25 के व्यय का अनुमोदन किया जाएगा। बैठक में जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।