August 29, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की साधारण सभा की शुक्रवार को आयोजित होने वाली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। करीब एक घंटे से ज्यादा सदस्यों का इंतजार करने के बाद कोरम पूर्ति नहीं होने पर प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने बैठक स्थगित करने की घोषणा दी। बीडीओ मनोज धायल ने बताया कि सवा बारह बजे से सवा एक बजे तक सदस्यों का इंतजार किया गया। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य कुल 21 में 4 ही सदस्य आए जिससे एक तिहाई 7 सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से बैठक स्थगित करनी पड़ी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के व्यय के अनुमोदन, विभिन्न पीएम सड़क योजना के तहत लिस्ट का अनुमोदन सहित अनेक कार्य होने थे। बैठक में केवल सुशीला देवी, मदनलाल, ओमी देवी, ओमप्रकाश ही मौजूद रहें। वहीं आगामी बैठक की तिथि शीघ्र ही निर्धारित की जाएगी।