






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में एक कमरा नेण व सिहाग तथा एक कमरा बाना परिवार द्वारा निर्माण करवाए जाने घोषणा की गई। समिति सदस्यों ने इन परिवारों को बालिका शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में योगदान देने पर आभार जताया। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्णमल नेण और गोपीराम सिहाग द्वारा एक कमरा तथा गांव बाना के भागीरथ बाना व शिवरतन बाना द्वारा एक कमरा निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई है। वहीं छात्रावास के विकास में अन्य सहयोग राशि भी दी गई जिनमें एक लाख एक हजार रुपये सहयोग राशि देने वाले दानदाता दिवंगत रामी देवी पत्नी सरदाराराम खिलेरी लखासर की स्मृति में, कानाराम पुत्र सुखदेवाराम ओला बिग्गाबास रामसरा, आदूराम जाखड़ द्वारा अपने पिता पेमाराम जाखड़ अभयसिंहपूरा की स्मृति में, दिवंगत रामरखराम तरड़ उपनी की स्मृति में, मनोहरलाल पुत्र दुलाराम कड़वासरा बिंझासर, पूर्णाराम खिलेरी पूर्व सरपंच बाडेला की स्मृति में, रेवन्तराम कड़वासरा लाखनसर की स्मृति में, उमाराम जाखड़ अभयसिंहपूरा की स्मृति में उनके परिवारों द्वारा दिए जाएंगे। छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया।



