






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। रामनवमी के अवसर पर रविवार को गांव मोमासर में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले धूमधाम से धर्मयात्रा निकाली गई। यात्रा भोमियाजी मंदिर से रवाना हुई व मुख्य बाजार से बालाजी मंदिर होकर भोमियाजी मंदिर पहुंचकर पूर्ण हुई। देवी देवताओं की झांकी सजाई गई। एबीवीपी की छात्राओं ने सुंदर रंगोलियां सजाकर धर्मयात्रा पर पुष्पवर्षा की। बड़ी संख्या में बच्चे धर्म पताकाएं लेकर उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। वहीं विहिप के सदस्य केसरिया दुपट्टे पहन कर यात्रा में शामिल हुए। सभी ने जय श्री राम के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। खंड अध्यक्ष मनोज संचेती ने सभी का आभार जताया। सांवरमल शर्मा, मुकेश नाई, मदन सिंह, बनवारी कुमावत, पवन शर्मा सहित अनेक युवा यात्रा व्यवस्थाओं में सक्रिय रहें।







