






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। भारत की सबसे बड़ी मूंछों वाले व्यक्ति गिरधर व्यास और अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां रौनक कलेक्शन पर अनेक सक्रिय युवा पहुंचे और अभिनय कलाकार शंभुदयाल किराडू सहित तीनों कलाकारों का सम्मान किया। अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार (बीकानेर पर्यटन के आर्ट एंड कल्चर के ब्रांड एंबेसडर) गोपाल बिस्सा और 19 फीट की मूंछे रखकर बीकानेर का नाम दुनियाभर में प्रसिद्ध करने वाले गिरधर व्यास ने कलाकारों के लिए श्रीडूंगरगढ़ में उत्साह देखकर खासी प्रसन्नता जताते हुए आभार जताया। कलाकारों के सम्मान करने पन्नालाल पारख़, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, राज सर, जयदेव शेखावत, मूलचंद पारख, विक्रम मालू, दीपक छाजेड़, भवानी सैनी, संजय पुगलिया, अशोक झाबक सहित अनेक युवा पहुंचे। तीनों कलाकारों को साफा पहना कर दुप्पटें व फूलमाला से सम्मान किया। रौनक जैन ने सभी आभार जताया।





