May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है एवं पार्टी की नींव इसके निस्वार्थ भावों वाले कार्यकर्ता है। नए कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वे देशहित के लिए बिना किसी स्वार्थ के पार्टी संगठन में सक्रिय रह कर पार्टी को मजबूत करें। यह बात कही भाजपा के बीकानेर देहात जिला संगठन प्रभारी वरिष्ठ नेता ओम सारस्वत ने। सारस्वत सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे एवं मोमासर बास में पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रृंखला के तहत कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। सारस्वत ने 1980 में पार्टी की स्थापना से लेकर अब 46 वर्षों तक की पार्टी के विकास एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। बैठक में भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ ज़िला संयोजक बृजलाल तावनीयां, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला संयोजक हेमनाथ जाखड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भियांनाथ सिद्ध, कृषि मंडी व्यापारी नोरंगनाथ गोदारा, सीताराम खीचड़, भागीरथ बाना, जेसाराम गोदारा, चांदरत्न सारस्वत, बंशी स्वामी, हरिराम कड़वासरा, प्रदीप रायल, हरजिंदर सिंह मिस्त्री, गोवर्धन शर्मा, हंसराज डेलू, गुरजीत सिंह, विक्रम सिंह, हेतराम डेलू, कैलाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।