






दिन भर चलेगा बाबा के जन्मोत्सव का मेला, विभिन्न मंदिरों में भव्य तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2025। शनिवार 12 अप्रैल को देश भर हनुमान जंयती धुमधाम से मनाई जाएगी एवं बाबा के जन्मोत्सव पर क्षेत्र में भी दिन भर मेला चलेगा। कस्बे के विभिन्न मंदिरों में इसके लिए भव्य तैयारियां कर ली गई है। कस्बे के प्रसिद्ध हनुमान धोरा मंदिर में इस मौके पर दिन भर विभिन्न आयोजन किए जाएगें। पुजारी श्रीभगवान सिखवाल ने बताया कि हनुमान जंयती के मौके पर शनिवार सुबह 5 बजे विशेष ज्योत, पुजन एवं अभिषेक, श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद दिन भर स्वामीण चूरमे का भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा व शाम 4 बजे से 6 बजे तक माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। रात्री 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भवानी देरासरी व मंडली द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके साथ ही कस्बे के अन्य हनुमान मंदिरों में भी विशेष आयोजन किए जाएगें।
हनुमंत कथा के तीसरे दिन बताया सीता-हरण का प्रसंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2025। त्रेता युग में रावण द्वारा किए गए सीता हरण का प्रसंग आज भी उतना ही प्रांगसिक है। क्योंकि वर्तमान में भी बहिनों की मर्यादायों को भंग करने के लिए रावण रूपी लोग षडयंत्रपुर्वक प्रयास करते है। दो-चार दिन मधुर बातें बोल कर, अपनी संपदा दिखा कर लड़कियों को चंगुल में फंसा लेते है। ऐसे में आवश्यकता है कि लडकियां भी जागरूक हो एवं याद रखे कि उनके माता-पिता-भाई से बढ़ कर उनका कोई भला चाहने वाला नहीं हो सकता। समाज में संदेश देने वाली यह बात पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने कस्बे के बोथरा हनुमान मंदिर में चल रही पांच दिवसीय हनुमंत कथा के तीसरे दिन गुरूवार को कही। शास्त्री ने सीता-हरण प्रसंग को उल्लेखित करते हुए यह चर्चा की एवं माता सीता को हरण के बाद लंका में रावण द्वारा दिए गए प्रलोभनों, भय आदि से भी माता सीता का आत्मविश्वास नहीं डिगा पाने से जीवन में सीख लेने की बात कही। इससे पूर्व हनुमान एवं जामवंत संवाद का उल्लेख करते हुए अपने बुजुर्गों का सम्मान करने की प्रेरणा लेने की बात कही। आज शुक्रवार को कथा का चौथा दिन है एवं शनिवार को हनुमान जंयती पर कथा का समापन होगा।





