






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2025। जयपुर शासन सचिवालय में बुधवार को सुबह 11 बजे श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की प्रथम बैठक संपन्न हुई है। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने की। नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के प्रबंध निदेशक गौरव सैनी ने विस्तृत रूप से विभाग का प्रस्ताव रखा। शासन सचिव समित शर्मा ने कौशल विकास से संबंधित बोर्ड की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्ययोजना पर एक विजन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए व बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी एजेंडों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में पारंपरिक काष्ठ एवं धातु कला को बढ़ावा देने हेतु विचार विमर्श किया गया। बोर्ड द्वारा आगामी दिनों में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध करवाने की योजना बनाई गई। आज संपन्न हुई इस बैठक में सामाजिक नय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के शासन सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग के शासन सचिव, श्रम, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के शासन सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग शासन सचिव, कृषि विभाग के शाससन सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव शामिल हुए।






