May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें सेवा, सम्मान एवं चिकित्सा की तीन खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें सभी के फोटो भी।

युवा विकास समिति ने किया युवाओं को प्रोत्साहित, सहयोगियों का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जाखासर के सक्रिय युवाओं द्वारा गांव में जागरूकता, एकता एवं सार्वजनिक हित में गठीत युवा विकास समिति द्वारा लगातार गांव में विभिन्न कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रतिभा पुरस्कार एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे एवं समिति में तन, मन व धन तीनों प्रकारों से सहयोग देने वाले सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समिति के रजिस्टर्ड सदस्यों को पहचान पत्र का वितरण भी किया गया एवं पूर्व पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। समिति द्वारा आयोजित जीनियस रिसर्च परीक्षा 2024 में विजेता बने 37 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कार वितरण भी किया गया। सीनियर और जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रही रवीना पुत्री लिछमणराम और राधिका पुत्री हरलाल सियाग  को 1100-1100रु नगदी, ट्रैकसुट, प्रशस्ति पत्र, दूसरे स्थान पर रहने वाले बाबूलाल पुत्र श्रवणराम नायक, दिनेश पुत्र तुलछाराम नायक को 500-500 नगदी, ट्रैकसुट, प्रशस्ति पत्र, तीसरे स्थान पर रहने वाले अर्चना पुत्री हरलाल सियाग, अरविंद पुत्र हीराराम सियाग को 500-500 नगद,टी शर्ट, प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इनके अलावा टॉप 12 विद्यार्थियों को टी शर्ट, प्रशस्ति पत्र एवं 21 विद्यार्थियों को घड़ी, मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। समिति गायों के लिए चारा और हर अमावस्या पर खल वितरण में सहयोग करने वाले युवा साथियों और मौजीज नागरिक को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यकम को सफल बनाने में बीरबलराम सियाग, हरलाल सियाग, प्रभु राम सहु, पूनमचंद सुथार, भूराराम, मांगीलाल सहु, लूणाराम सारण, रामनारायण सियाग, ओमप्रकाश सारण, रामरतन सियाग, जेपी सुथार, सहीराम सियाग, महावीर सुथार, भींवाराम रोहलन, राजूराम सियाग, प्रेमसिंह, रामकिशोर, अजय भुंवाल आदि युवाओं की सक्रियता रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में युवा विकास समिति ने किया पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित।

शनिवार को टीएसएस में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा कैम्प, हड्डी व दांत के रोगियों को मिलेगा लाभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार, 19 अप्रैल को कस्बे के तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर में एक दिवसीय निःशुल्क हड्डी व दंत रोग जांच एवं परामर्श शिविर लगाया जाएगा। प्रशासक सुर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठिया व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित कमरदर्द, गर्दनदर्द, डिस्क का खिसकना (स्लिप डिस्क), साइटिका, घुटने व कुल्हे का दर्द, सभी प्रकार के फ्रेक्चर आदि समस्याओं की एवं दांतो संबंधित बीमारी दांत निकालना, नए दांत बनाना, दांतों की सफाई, दांतों का इम्प्लाण्ट, दांतों में मसाला भरना, रूट केनाल, पायरिया आदि की जांच एवं परार्मश दिया जाएगा।

गौशाला में लगाया तरबूजों का भोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की करणी गौशाला में शुक्रवार को रामेश्वर लाल, लालचंद सुथार ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर 2100, 2100 रुपए एवं दिवंगत मानाराम पुरोहित की पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा 5100 रुपए का सहयोग गौशाला में गौवंश को तरबूज भोग के लिए दिए गए। गौशाला कार्मिकों ने तरबूज भंडारा गौवंश को अर्पित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में लगाया गया गौवंश को तरबूज भंडारा।