






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। कस्बे में सिंधी कॉलोनी में एक महिला को बेसहारा पशु के द्वारा घायल कर देने के बाद ईलाज के दौरान हो मौत हो गई, घुमचक्कर के निकट रहने वाले एक बुजुर्ग को बेसहारा सांड ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, सब्जी लेकर घर लौट रहें एक बुजुर्ग को घायल कर दिया, मुख्य बाजार दो सांडों ने लड़ते हुए एक दंपती को घायल कर दिया, ये सभी घटनाएं श्रीडूंगरगढ़ शहर में गत कुछ दिनों व माह में हुई है। इन घटनाओं का दंश घायल व उसके परिजन आज भी झेल रहें है। यहां मुख्य बाजार सहित मोहल्लों की गलियों व चौराहों पर बेसहारा पशुओं के जमावड़े से आए दिन महिला, बच्चे व बुजुर्ग के घायल होने की घटनाएं सामने आती है। अनेक बार जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से इन बेसहारा पशुओं से मुक्ति दिलवाने की गुहार लगाई है। परंतु प्रशासन की नाकामी आमजन की जान पर भारी पड़ रही है और बेसहारा पशु काल के दूत बनकर शहर की गलियों में घुम रहें है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे आड़सर बास निवासी 25 वर्षीय किशोरसिंह अपनी बाइक पर कोई दवा लेने बाजार की ओर आ रहा था। हनुमान क्लब के पास दो सांड आपस में लड़ रहें थे और किशोरसिंह संभल पाता उससे पहले ही वे उसकी बाइक में आ गिरे। किशोर बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसके सिर व आंख के नीचे टांके आए। हाथ पैरों में भी चोटें आई है। फिलहाल चिकित्सकों ने ईलाज के बाद उसे घर पर आराम की सलाह दी है।







