






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े निजी अस्पताल तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में शनिवार को नि:शुल्क हड्डी एवं दंत रोग जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी अनेक मरीज पहुंचे व शिविर का लाभ उठाया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठिया व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 118 रोगियों की जांच की गई। प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण रोगी पहुंचे व उचित परामर्श लिया। गांधी ने बताया कि जनहित में समय समय पर अस्पताल द्वारा नि:शुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता है जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहती है। शिविर में अस्प्ताल के मेडिकल स्टाफ ने सेवाएं भी दी।





