






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2025। क्षेत्र का युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है और नशे के हालात में अपराधों की और बढ़ रहा है। रविवार को गांव धीरदेसर चोटियान में एक 22 वर्षीय युवक चोखाराम ने नशे में अपने घर में उत्पात मचाते हुए परिजनों से झगड़ा फसाद कर रहा था। ड्यूटी ऑफिसर संदीप कुमार ने मौके पर पहुंच कर उससे समझाईश का प्रयास किया परंतु युवक नहीं माना तो पुलिस टीम ने उसे पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं गांव लिखमादेसर में 24 वर्षीय जगदीश अपने पिता के साथ झगड़ा कर रहा था। संदीप कुमार ने युवक से समझाईश की तो युवक आक्रोशित हो उठा। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने पहुंचाया। दोनों पर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की।



