






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में एक सोनी युवक को धमकाने वाले दो युवकों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया और बीस हजार के मुचलके पर दोनों को छह माह के लिए पाबंद किया गया है। कस्बे के पंकज सोनी पुत्र कुम्भाराम सोनी ने पुलिस में परिवाद दी की 21 वर्षीय अरूण पुत्र अशोक तावणियां निवासी कालूबास और 21 वर्षीय बाबूलाल पुत्र सुरजाराम जाट निवासी सोनियासर उसे धमका रहें है। इस पर परिवाद के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल आवड़दान ने दोनो पक्षों को थाने में बुलाया। थाने में बुलाने पर दोनों युवक परिवाद से मारपीट पर उतारू हो गए और पुलिस के सामने ही जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को उपखंड मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया जहां से दोनो को 20-20 हजार के मुचलके पर रिहा करते हुए छह माह के लिए पाबंद किया गया है।



