May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 18 नवबंर 2020। पंचायत चुनावों की सरगर्मियां श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में तेज हो रही है। यहां भाजपा, कांग्रेस के साथ सीपीएम भी पूरे दम खम के साथ प्रधानी के मैदान में अपनी ताकत झोंक रही है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ने मंगलवार शाम को श्रीडूंगरगढ में प्रधानी की जीत का साफा पार्टी के माथे बांधने के लिए चुनाव की कमान अपने हाथ लेते हुए रणनीति तय करने में जुट गए है। आज सुबह सारस्वत पूनरासर पहुंचे और हनुमान बाबा के धोक लगाते हुए विजय की कामना की। मंदिर के बाहर ही गांव के चोक पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कमल मेरा प्रत्याशी का नारा दिया। सारस्वत ने कहा कि हमारे क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान एकमात्र भाजपा है। श्रीडूंगरगढ़ के साथ किए गए छल का जवाब कांग्रेस व माकपा को क्षेत्र की जनता देगी। सारस्वत ने आरोप लगाया कि माकपा जनता को धोखा देने के लिए कांग्रेस का विरोध कर रही है और विधानसभा में इसी पार्टी का समर्थन किया। सारस्वत आज मणकरासर, बिझांसर, लोडेरा, डेलवां, गुंसाईसर बड़ा, लखासर, समंदसर, जोधासर, झंझेऊ, सेरूणा, नारसिसर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। सारस्वत के साथ जनसभा में पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक, जिलाउपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, जिलामंत्री रामनिवास महिया, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी , पूर्व जिलापरिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, सुभाष कमलिया, जगदीश स्वामी, भागीरथ सिंह, अगरसिंह पड़िहार, जीतू सैनी, जेठाराम भाम्भू, पवन स्वामी, जगदीश पारीक, ओमनाथ जाखड़, महेश देराजसर, मोहननाथ बेनिसर, सुरेन्द्र स्वामी, किशन खिलेरी, पवन स्वामी, अंकित मोदी, मनोज नाथ, मोहन कुलड़िया, हीराराम नायक आदि उपस्थित रहे ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बाबा के दरबार में माथा टेक कर भाजपा विजय की मन्नत मांगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुनरासर के चौक पर जनसभा को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गांव जनसंपर्क करते भाजपा नेताओं की टीम।