May 20, 2026
000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने वाली श्रीडूंगरगढ़ की बेटी ममता जोगी को नगर के प्रथम नागरिक ने साफा पहना कर सम्मानित किया। आज सुबह ही केदारनाथ की यात्रा से लौटी ममता का पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने मुंह मीठा करवाया व पूरे नगर की ओर से शुभकामनाएं दी। शर्मा ने इस सफलता को सभी बेटियों के लिए प्रेरणीय बताया। शर्मा ने कहा कि ममता के सलेक्शन ने क्षेत्र की बेटियों में सकारात्मक उत्साह का संचार किया है जो कई बालिकाओं के जीवन को दिशा देने वाला साबित होगा। इस दौरान श्यामसुंदर पुरोहित, कन्हैयालाल शर्मा व नंदकिशोर नाई ने ममता को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। ममता के भाई व पालिकाकर्मी रवि जोगी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साफा, शॉल व मिठाई खिलाकर किया सम्मान, बेटी को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे नगर की ओर से प्रथम नागरिक ने दी ममता को बधाई।