May 20, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2025। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो 19 वर्षीय के खेल में राउमावि लखासर की तीन युवतियों का चयन हुआ है। गांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी निरमा खिलेरी पुत्री रामलाल, पूजा देवड़ा पुत्री राजूसिंह व गायत्री खिलेरी पुत्री बीरबल राम अब राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल में अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। स्कूल के व्याख्याता इंद्राज खिलेरी ने बताया कि तीनों खिलाड़ी युवतियां 23 अप्रैल से महंत रूपनाथ राउमावि गोगामेड़ी, नोहर में जारी पूर्व प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही है। पूरी टीम का चयन कर लिया गया है। ये टीम अब 28 अप्रैल को छत्रसाल स्टेडियम, दिल्ली के लिए रवाना होगी तथा 30 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। लखासर स्कूल के प्राचार्य अन्नाराम ने बालिकाओं को बधाई देते हुए नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। वहीं मंगलवार को स्कूल सहित गांव में खुशी का माहौल छाया रहा व युवतियों के परिजनों को ग्रामीणों ने बधाई दी है।