May 20, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। पहलगांव में हुए आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को एक और जहां क्षेत्र में सर्वसमाज द्वारा विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर मृतकों को श्रृद्धांजलि, आतकंवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। वहीं दूसरी और कस्बे के मुख्य बाजार में एक युवक द्वारा इस मामले में अर्नगल टिप्पणी कर भावनाएं आहत की गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के आडसर बास निवासी धीरज पारीक को कस्बे के बाजार में दुकान करने वाले युवक अनीश पुत्र युसुफ छींपा ने पहलगावं मामले में अर्नगल टिप्पणी की एवं पहलगांव में आतंकियों द्वारा सही किए जाने की बात कही। इस पर धीरज ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर परिवाद दी एवं पुलिस ने शुक्रवार शाम को ही अनीश को थाने बुला कर पुछताछ की। हैडकांस्टेबल धमेन्द्र मीणा ने बताया कि पुछताछ के दौरान अनीस उत्तेजित हो गया तो उसे शांतिभंग के आरोप में बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। पहलगांव मामले में अर्नगल टिप्पणी करने पर युवक रात भर हवालात में रहा एवं आज उसे उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।