May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-26 at 20.55.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रेल 2025। श्रीडूंगरगढ़ के युवा नेता एंव दिल्ली प्रवासी उद्योगपति अनिल जोशी की अगुवाई में गुजर्र गौड़ ब्राह्मण समाज में सामाजिक चेतना का निरंतर विकास हो रहा है और देश भर में समाज बांधव जागरूक होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में आगे आ रहे है। सामाजिक चेतना और एकजुटता की ऐसी ही मिसाल सवाई माधोपुर में देखने को मिली है जहां श्री जिला गौतमाश्रम ट्रस्ट द्वारा खेरदा में श्री महर्षि गौतम छात्रावास का निर्माण करवाया गया है। नवनिर्मित इस छात्रावास का लोकार्पण श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी के मुख्य आथित्य में हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में देश भर से समाज के विशिष्ट जन मौजूद रहे और समाज को सामूहिक विकास के उच्च स्तर पर ले जाने के संकल्प लिए गए। लोकार्पण से पहले मातृ शक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई और दिव्य समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट मंत्री हनुमान पंचारिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश जाजड़ा ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर के श्रीराम मंदिर सेवा समिति अयोध्या धाम के अध्यक्ष डॉ राजानंद शास्त्री, श्रीनेश गणेश मंदिर रणथम्भौर के प्रधान सेवक हिमांशु गौतम, समाजसेवी गोरधन जोशी पाली, कुंजबिहारी गौतम कोटा, राधेश्याम शर्मा किशनगढ़, युवक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल गौतम, सोगर सेवा संस्थान के सचिव रमेशचंद्र शर्मा, ज्योतिषाचार्य ताराचंद शास्त्री, देवीशंकर शर्मा मंचासीन रहे। इस मौके पर समाज को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोशी ने सवाई माधोपुर के सम्पूर्ण समाज को बधाई का पात्र बताते हुए छात्रावास को समाज विकास की नींव बताया। जोशी ने शिक्षा में समाज के युवाओं को अधिकाधिक मौके मिलने से ही समाज का भविष्य सुनहरा होने की बात कही एवं शिक्षा व्यवस्था में उत्तरोत्तर और अधिक युवाओं को आगे बढ़ाने के लगातार प्रयास रखने का आह्वान किया। जोशी ने समाज के देश भर में शिक्षा संबधी विकास के लिए खुद को संकल्पित है और हर प्रकार के सहयोग को सदैव तैयार रहने की बात कही।