August 30, 2026
IMG-20250427-WA0011

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2025। क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले आए दिन सामने आने लगे है। चोर रात के अंधेरे में ही नहीं दिन के उजाले में भी धड़ल्ले से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहें है। 27 वर्षीय कमलेश राजपुरोहित पुत्र भागीरथसिंह राजपुरोहित निवासी जोरावरपुरा, रतनगढ़ ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल को करीब 10.30 बजे उसने ड्यूटी पर जाने के दौरान बिग्गाबास रामसरा में रेलवे स्टेशन के सामने अपनी मोटरसाइकिल आम रास्ता पर खड़ी कर दी। जब वह दोपहर करीब 3 बजे लौटा तो देखा बाइक को कोई अज्ञात चोर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेन्द्र को दे दी है।