May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-27 at 16.15.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की एजी मिशन इंटरनेशन स्कूल में रविवार को रोगमुक्त जीवन जीने का संदेश देने के लिए विशेष आयोजन किया गया। विद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में योगापीस संस्थान जयपुर के योगाचार्य ढ़ाकाराम ने उपस्थित शहरवासियों को सरल योगासनों का अभ्यास करवाते हुए सरल योगसनों को जीवन में शामिल करने, भावात्मत रूप से सहज जीवन जीने से सम्पूर्ण जीवन निरोग जीए जा सकने की बात कही। विदित रहे कि योगाचार्य ढाकाराम पीछले 31 वर्षों से योग शिक्षण कर रहे है एवं थेरेपेटिक योगा से अब तक 25 लाख से अधिक रोगियों को सरल योगसनों के माध्यम से ठीक कर चुके है और आनंदम् शिविरों के माध्यम से आनंदमय जीवन जीने का प्रशिक्षण दे रहे है। इस मौके पर योग शिक्षक ढाकाराम ने स्वंय को देखना ही योग की प्रथम धारणा बताई एवं सुख, शांति के साथ आंनदमय जीवन जीना ही जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य बनाने को कहा। ढाकाराम ने अकारण प्रसन्न रहने की सीख दी एवं किसी से काई शत्रुता भाव, स्पर्धा भाव नहीं होने की वास्तविकता बताई। कार्यक्रम में कस्बे के युवा संत संतोष सागर महाराज, समाजसेवी भीखमचंद पुगलिया, योग शिक्षक ओमप्रकाश कालवा, सत्यनारायण योगी, हरिराम सारण, जिज्ञासु सिद्ध, शुभकरण पारीक सहित एजी मिशन स्कूल के अध्यापकों, अभिभावकों, योग के प्रति जागरूक शहरवासियों ने भाग लिया। एजी मिशन प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने कहा कि वर्तमान में सभी लोगों के जीवन में योग के लाभों को जानते हुए भी इनका प्रयोग नहीं करने की स्थिति का चिंतनीय बताते हुए योग को जीवनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।