May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-27 at 17.05.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2025। कस्बे में एक भोली बुजुर्ग औरत बैंक जाने के लिए घर से निकली और लापता हो गई है। बिग्गाबास की साईं कॉलोनी में रहने वाली सुखी पुत्री रावतराम जाट ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी माता 65 वर्षीय परमेश्वरी पत्नी रावतराम जाट शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बैंक जाने का कह कर निकली। महिला देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने चारों और तलाश किया। परंतु महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। महिला की पुत्री सुखी ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी माँ भोली भाली औरत है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है। परिजनों ने टाइम्स के पाठकों से भी मदद की अपील करते हुए किसी को भी बुजुर्गा के नजर आने पर तुरंत 7878317055 पर या पुलिस को तुरंत सूचना देने की गुहार लगाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्ग महिला हुई लापता, परिजनों ने की मदद की अपील, कहीं आए नजर तो जरूर देवें सूचना।