






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2025। शनिवार को दोपहर 2 बजे घर से निकली बुजुर्ग महिला परमेश्वरी पत्नी रावताराम जाट अपनी पुत्री सुखी को ही मिल गई। राजूराम जाट ने बताया कि सुखी घुमचक्कर से मोटरसाइकिल पर विधायक लोक सेवा केंद्र की ओर जा रही थी। तभी अचानक उन्हें अपनी माँ नजर आई। बेटी ने तुरंत माँ के पास पहुंच कर गले लगा लिया व उन्हें घर लिवा लाई। परमेश्वरी देवी के परिवार ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बताया कि महिला शनिवार को अपने ननिहाल गांव जालबसर चली गई व रविवार को पुन: बस से उतर कर घर जाने के दौरान मार्ग में अपनी पुत्री को ही मिल गई।




