May 20, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2025। कभी अंग्रेजी के वर्ड्स की स्पेलिंग गूंज रही है तो कभी गणित के पहाड़ों की आवाज सुनाई पड़ रही है। कभी हिंदी की कविता पढ़ रहें है तो नन्हें मुन्ने कभी जोड़ बाकी के सवाल मिला रहें है। ये दृश्य है कालूबास के वार्ड 2 में गत करीब एक माह से दमामी सामुदायिक भवन में आयोजित हो रही नि:शुल्क कोचिंग क्लास का, जिसमें एक ही माह में जरूरतमंद परिवारों के 90 बच्चे जुड़ गए है। यहां दमामी यूथ ब्रिगेड द्वारा मोहल्ले में शिक्षा को लेकर एक नई व सकारात्मक पहल की गई है। ब्रिगेड के युवाओं ने सरकारी स्कूलों व अन्य जरूरतमंद घरों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण करवाने के लिए कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ की गई है। ब्रिगेड के सदस्यों ने मोहल्ले में शिक्षा का उजाला फैलाने का संकल्प लिया है। वे दिनभर ईधर उधर घुमने वाले मोहल्ले बच्चों को, स्कूल से घर लौट कर बैग को ऊपर टांक देने वाले बच्चों के लिए विशेष रूप से ये कक्षाएं लगाई जा रही है। जिससे बच्चे बेकार में घुमे बिना शिक्षण से जुड़ सकें और मोबाइल से दूर होकर कक्षा में अपने शिक्षण व परिणाम को सुधार सकें। कक्षा में एक से 10वीं तक के विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए फ्री कोचिंग करवाई जाएगी। ब्रिगेड के संस्थापक सदस्य साबीर अली ने बताया कि शिक्षण के साथ अनुशासन की सीख दी जा रही है जिससे ये बच्चे देश के अच्छे नागरिक बन सके। कक्षा में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री भी ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग से दिलवाई जा रही है। 1 मई से 5 मई तक नए सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी। कक्षा में अंग्रेजी का शिक्षण करवाने वाले एक निजी स्कूल के शिक्षक अकरम ने बताया कि बच्चों में अंग्रेजी के सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे जिससे वे अंग्रेजी विषय में अच्छे हो सकें। इस पहल में दमामी समाज के लोग इसमें सहयोगी बन रहें है। इस कार्य में यूथ ब्रिगेड के साबीर अली, अकरम, सिकंदर जोड़ा, तनवीर, फिरोज गहलोत, सद्दाम जोड़ा, हमीद भुट्टा, आसिफ जोड़ा, अरबाज गहलोत, इरफ़ान हिन्दुस्तानी, असलम गुलजार, सोनू जोड़ा, तोसीब सहित सदस्य सक्रिय है। सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि मोहल्ले के जरूरतमंद परिवारों के बच्चे अपना समय व्यर्थ ना गवां कर शिक्षा के मार्ग पर चले और आग चलकर उच्च शिक्षण व बेहतर जीवन को अपनाए।