May 21, 2026
000000000000000000000

पीटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्यस्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दो वर्षीय बी.एड़. PTET-2025 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 05-05-2025 कर दी गई है। जिला समन्वयक डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि आवेदन से वंचित रहे अभ्यर्थियों द्वारा ईमेल एवं दूरभाष पर तिथि बढ़ाये जाने हेतु निरंतर निवेदन किया जा रहा था। इसलिए आवेदन का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। पीटीईटी परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थी द्वारा चयनित भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) में ही प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाया जायेगा। अभ्यर्थी ध्यानपूर्वक फॉर्म भरें। PTET-2025 की वेबसाईट एवं ई-मित्रा से रु. 500/- शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान हेतु अभ्यर्थी हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा सभी 41 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
नीट की परीक्षा के चलते विश्वविद्यालयों की 2 व 3 मई की परीक्षाएं स्थगित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी सहित सभी विश्वविद्यालय स्तर की 2 व 3 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोयल ने गुरूवार दोपहर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश 4 मई को होने जा रही नीट यूजी परीक्षा को देखते हुए लिया गया है। 4 मई के बाद होने वाली सभी परीक्षाएं यथावत रखी गई है।