May 21, 2026
1-Hariram-JI

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2025। कस्बे की दो बेटियां सरला जाखड़ व ममता जोगी ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की तो क्षेत्र के लोगों ने उनके सम्मान में पलक पांवड़े बिछा दिए है। दोनों युवतियों का शुक्रवार को हनुमान धोरा स्थित कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय में स्वागत सम्मान किया गया। नवचयनित आईएएस सरला और ममता से मिलकर स्कूल के बच्चे प्रफ्फुलित हुए। बच्चों ने परीक्षा से संबंधी कई सवाल पूछे जिनके जवाब देते हुए दोनों ने बच्चों को मोबाइल के प्रयोग की सीमाएं समझने की बात कही। सरला ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को मोबाइल के दुष्प्रभाव जानने ही होंगे और जीवन में इसकी उपयोगिता तय करनी होगी। बच्चे जाने की मोबाइल प्रगति में सहायक बनने का साधन बने, ना कि ये आपके विकास में बाधक बन जाए। ममता ने बच्चों से कहा कि वे सबसे ज्यादा किताबों से दोस्ती करें। क्योंकि किताबें देश के लिए श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण करने में सक्षम है। दोनों युवतियों का स्कूल स्टाफ ने साफा व फूलमाला पहना कर सम्मान किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने सभी अतिथियों का आभार जताया। समारोह में सरला के साथ उनके पिता शंकर जाखड़, मामा समंदसर से रामनिवास गोदारा तथा ममता जोगी के साथ उनके पिता विजय जोगी, भाई रवि जोगी समारोह में शामिल हुए। समारोह में स्कूल के दानदाता सिखवाल परिवार से दंमयती देवी, प्रतिष्ठा, जय सिखवाल व परिवार की सदस्य भीलवाड़ा से आई हुई सुंदर देवी शामिल हुई व दोनों नवचयनित युवतियों को शुभकामनाएं दी। सिविल सेवाओं की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहें राजकुमार व राजवीर नैण ने दोनों से मुलाकात कर तैयारी संबंधी चर्चा भी की। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के व्याख्याता रमेश शर्मा ने किया। स्टाफ के रामप्रताप जाखड़, महावीर सारस्वत, सीताराम घिंटाला, राजूनाथ सिद्ध, रामकरण डोटासरा, श्रवणकुमार पूनियां, मूलाराम शर्मा, पवन गोयतान, जितेंद्र सोनी, मुरलीधर स्वामी, पायल सोनी, अनुसुईया बिट्ठू, रामावतार शर्मा ने दोनों को शुभकामनाएं दी। समारोह में अमित वाल्मीकि, रतनसिंह, अंजू कुमारी, सरिता, प्रशांत सिंहमार सहित सभी विद्यार्थी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे प्रसन्न हुए नवचयनित आईएएस सरला व ममता से मिलकर, पूछे कई प्रश्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल स्टाफ ने दोनों का व उनके परिजनों का अभिनंदन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे आईएएस दीदी से मिलकर हुए प्रफ्फुलित, दोनों ने दी किताबों से दोस्ती करने की प्रेरणा।