






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2025। बीदासर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद एक सड़क दुर्घटना अभी कुछ देर पहले सरदारशहर रोड पर हुई है। यहां एक बोलेरो चालक ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी में सवार एक बालिका व टैक्सी चालक घायल हो गए है। बालिका बिग्गाबास निवासी जीविका पुत्री मुकेश मीणा का प्राथमिक उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। बालिका की माँ सावित्री देवी भी चोटिल हुई है। वहीं टैक्सी चालक 58 वर्षीय बाबूलाल भी घायल हुए है। टैक्सी सवार सभी एक स्कूल से लौट रहें थे तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति व एक अन्य टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां मेडिकल कर्मियों द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।





