May 21, 2026
0000000000000000000

रेलवे स्टेशन पर राहगीरों के लिए वाटर कूलर का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले रेलवे स्टेशन पर कालू बास के सूजरमल सत्यनारायण तोषनीवाल परिवार द्वारा वाटर कूलर लगवाया गया है। शनिवार को वाटर कूलर का लोकार्पण करते हुए परिवार के रामेश्वरलाल तोषनीवाल ने कहा कि रेगिस्तान में राहगीर के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करवाना यहां की परंपरा रही है। जिसका अपार महत्व माना जाता रहा है। ऐसे में परिवार ने अपना दायित्व निभाया है। परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी व मंत्री ललित कुमार बाहेती ने इस सेवा कार्य के लिए सहयोगी तोषनीवाल परिवार का आभार जताया। कूलर लगवाने के प्रेरक समाजसेवी श्रीगोपाल राठी ने बताया कि तोषनीवाल परिवार द्वारा पूर्व में एक वाटर कूलर लगवाया गया था। जिसके पुराने हो जाने पर स्टेशन अधीक्षक नाथूराम खटीक के आग्रह पर पुन: ये कार्य इसी परिवार द्वारा किया गया है। लोकार्पण अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष विजयराज सेवग, स्टेशन अधीक्षक नाथूराम खटीक, श्यामसुंदर चांडक, किसन गोपाल तोषनीवाल, महेश चांडक, तुलसीराम चोरडिया, सत्यदीप भोजक, संजय करवा, सुरेश भादानी, प्रेम बुच्चा, गंगाराम जाट, सत्यनारायण स्वामी, मांगीलाल नाई सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें। सभी ने तोषनीवाल परिवार के सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के सूजरमल सत्यनारायण तोषनीवाल परिवार द्वारा रेलवे स्टेशन पर लगाया गया वाटर कूलर, नागरिक विकास परिषद सदस्यों ने जताया आभार।

मरीजों के लिए किया ठंडी हवा का इंतजाम, एसी का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरूष समारोह समिति के बैनर तले कालूबास निवासी पनेचंद किसनगोपाल तोषनीवाल परिवार द्वारा उपजिला अस्पताल के लू ताप घात वार्ड में एक एयर कंडीशनर लगवा कर मरीजों को राहत दी गई है। परिवार के रामेश्वरलाल तोषनीवाल ने एसी का लोकार्पण किया। समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने तोषनीवाल परिवार का आभार जताया। समिति के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि अस्पताल में एसी लगवाने की प्रेरणा समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने दी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक ओमप्रकाश स्वामी, समिति के कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार पुगलिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट रामावतार सारस्वत, मनमोहन राठी, दवा विक्रेता किशोर कुमार नाई, जगदीश प्रसाद स्वामी, विजयराज सेवग, श्रीकिसन गोपाल तोषनीवाल, श्यामसुंदर चांडक, महेश कुमार चांडक, संजय करवा, सत्यदीप भोजक, सुरेश भादानी, प्रेम बुच्चा, तुलसीराम चोरडिया, गंगाराम जाट, मांगीलाल नाई, सत्यनारायण स्वामी, अस्पताल के प्रमुख कार्मिक उपस्थित रहें। सभी ने दानदाता परिवार के सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास के पनेचंद किसनगोपाल तोषनीवाल परिवार द्वारा उपजिला अस्पताल के परिसर में लू व ताप घात वार्ड में एसी लगवाया गया, महापुरूष समारोह समिति सदस्यों ने जताया आभार।