May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवबंर 2020। श्रीडूंगरगढ में कोरोना पॉजिटिव को विभाग ने संभवतः भगवान भरोसे छोड़ दिया है। नागरिक लापरवाही बरत रहें है और प्रशासन बेपरवाह हो गया है। पोस्टर विमोचन से कोरोना कंट्रोल करने में जुटा प्रशासन अब पॉजिटिव के घरों के बाहर नोटिस चस्पा करने में भी रुचि नहीं दिखा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव के मोबाइल नम्बरों पर गुरूवार शाम को आ गई और अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ली गई है। श्रीडूंगरगढ में जांच सैपंलो के लिए नागरिक पहले ही परेशान हो रहे है और बीकानेर जाकर जांच करवाने को मजबूर है। यहां पॉजिटिव आने के बाद मरीजों की कोई सार संभाल नहीं की जा रही है। विभाग का कोविड-19 को लेकर रवैया आमजन की समझ में नहीं आ रहा है। गुरूवार को पॉजिटिव आए एक नागरिक ने बताया कि अभी तक उनके पास ना तो विभाग का कोई फोन आया है ना ही कोई उन्हें दवा देने आया है। एक और पॉजिटिव ने बताया कि उन्होंने चारों तरफ फोन घूमाएं तब आज शाम को पांच बजे उनके घर टीम पहुंची है व उन्हें दवा दी गई है और घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। विभाग पर सैपंल नहीं लेने के आरोप भी कस्बे के कई नागरिक लगा चुके है। एक ओर नोखा में जहां रोजाना सैपंल लिए जा रहें है वहीं श्रीडूंगरगढ चिकित्सालय में सप्ताह में एक दिन ही सैपंल लिए जा रहें है।