






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2025। बीदासर रोड पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक रविवार को एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में छात्रावास में 5.51 लाख की लागत से एक रसोईघर का निर्माण दिवंगत लिछमा देवी तरड़ और दिवंगत ताजुराम तरड़ की स्मृति में उनके पुत्र नेमाराम तरड़ आड़सर द्वारा करवाए जाने की घोषणा की गई है। वहीं 2 बड़े कमराें का निर्माण 5.01 लाख की लागत से दिवंगत ऊमी देवी तरड़ एवं दिवंगत गणपतराम तरड की स्मृति में उनके पुत्र मोडाराम तरड़ आड़सर द्वारा करवाए जाने की घोषणा की गई। वहीं बैठक में फुसाराम पुत्र दिवंगत लाखुराम कुलड़िया माणकरासर के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके पुत्रों रेवंतराम (पूर्व पंचायत समिति सदस्य) जैसाराम, मोहनलाल द्वारा आर्थिक सहयोग दिए जाने की घोषणा की गई। एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार जताया। आर्य ने कहा कि आज के समय में समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिया गया दान सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सोहन गोदारा, मोहनलाल कुलड़िया ने भी अपने विचार रखे। मंत्री सुशील सेरडिया ने आय व्यय का ब्यौरा रखा। बैठक में छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों को सामाजिक सरोकार के कार्यों में समय समय पर भागीदारी हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में मोडाराम तरड़, नेमाराम तरड़, पूनम नेण, रेवंतराम कुलड़िया, हरिराम सारण, गोपाल खिलेरी, तिलोकाराम तरड़, जयलाल नेण, जैसाराम कुलड़िया, रेवंतराम सहू, गोपाल तरड़, कुशाल तरड़, श्रवण तरड़, मनोज बाना, हनुमान महिया, रामप्रताप तरड़, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियाँ आदि उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।





