May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-05-04 at 20.40.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2025। क्षेत्र में एक युवक की दर्दनाक मौत ट्रेन से कटने से हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर के बीच डेमो ट्रेन बीकानेर-रतनगढ़ के नीचे आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया है। सूचना मिलने पर ड्यूटी ऑफिसर हैड कांस्टेबल देवाराम टीम सहित मौके पर पहुंच गए है। आपणों गांव सेवा समिति के मनोज डागा व उपजिला अस्पताल के कार्मिक सुभाष वाल्मीकि भी मौके पर पहुंचे और युवक के शव को उपजिला अस्पताल पहुंचा कर मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है व परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए युवक की पहचान का प्रकाशन अभी नहीं किया जा रहा है वहीं सभी पाठक पूरी जानकारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अखबार में पढ़ सकेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया व मौके पर ही मौत हो गई।