May 21, 2026
00000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2025। जयपुर में दशनाम गोस्वामी समाज हितकारिणी समिति और दशनाम गोस्वामी सभा समिति द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय आद्यगुरु शंकराचार्य जयंती समारोह में मौजूद हुए प्रदेश भर के दशनाम समाज के लोगो ने समाजहित में सक्रियता का संकल्प लिया। निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य विशोकानंद भारती के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता और दशनाम समाज युवा सभा समिति के प्रदेशाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई भी विशिष्ट अथिति के रूप में शामिल हुए। गुंसाई ने मंच से समाज के विकास के लिए समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें उच्च शिक्षा के मौके उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अथिति रूप में दशनाम गोस्वामी समाज सभा समिति के अध्यक्ष बाबूलाल भारती, राष्ट्रीय महासचिव हंसराज गोस्वामी, कोटा व जसराज गोस्वामी जयपुर मंचासीन रहे और समाज बंधुओ से एकजुटता, सक्रियता का आह्वान किया। कार्यक्रम में कोटा में निर्माणाधीन समाज छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट रखी गई एवं वहां निर्मित 10 में से 4 कमरे युवा सभा समिति की अगुवाई में बीकानेर संभाग द्वारा बनवाये जाने की जानकारी देते हुए इस सहयोग की अगुवाई करने के लिए विनोद गिरी गुंसाई का आभार जताया गया। इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता एवं युवा सभा समिति अध्यक्ष विनोद गिरी गुसांई ने जयपुर में प्रस्तावित समाज के छात्रावास निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की अपील की एवं 5 कमरे बीकानेर संभाग द्वारा निर्मित करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से समाज के लोग मौजूद रहे और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।