May 21, 2026
00000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2025। बाजार से पैदल घर लौट रहें युवक को एक पिकअप चालक ने कुचल दिया जिससे युवक की मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में 4 मई, रविवार दोपहर को 42 वर्षीय युवक सीताराम पुत्र केशराम रेगर बाजार से अपने घर लौट रहा था। तभी एक पिकअप ने उसे टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से पिकअप निकल गई। परिजनों ने घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर अवस्था में युवक को बीकानेर रेफर कर दिया। उसी दिन शाम करीब 5 बजे पीबीएम में युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई नानूराम रेगर ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से पिकअप चलाते हुए सीताराम को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह करेंगे।