






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2025। बड़ी खबर नेशनल स्तर के मीडिया रिपोर्ट्स से आ रही है। कल 7 मई से देशभर में जंग के सायरन बजेंगे। ब्लैक आउट किया जाएगा और देशभर में मॉक ड्रिल होगी। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को सिविल डिफेंस मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए है। सायरन बजने पर जनता को क्या करना है.? इसे लेकर आईएएस सहित प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की जाएगी। इसे भारत की युद्ध की तैयारी माना जा रहा है। नागरिकों, छात्रों को हमले के समय किए जाने वालों कार्यों की ट्रेनिंग देने की बात कही है। हमले के समय स्वयं को बचाने का निर्देश दिया जाता है। पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर के लिए विशेष आदेश देते हुए लोगों को युद्ध के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए है। गृह मंत्रालय ने पांच विशेष निर्देश दिए है जिनमें एयर हमले की सूचना मिल सके इसके लिए सायरन लगवाने, ब्लैक आउट करने, जरूरी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नागरिकों व छात्रों को विशेष जानकारी देने, के निर्देश दिए गए है। 1971 के युद्ध के बाद ये पहला मौका है जब वृह्द स्तर पर मॉकड्रिल की जाएगी।




