






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा देने का बीड़ा उठाए हुए एजी मिशन स्कूल के प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक को उनके सतत शैक्षिक नवाचारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। बैंगलूरू के एनुअलप ग्रुप द्वारा विश्व भर की शिक्षण संस्थाओं में बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके भविष्य की नींव मजबूत करने वाली शिक्षा देने के नजरिए से कार्यरत शिक्षकों को इंटरनशेनल एज्युकेशन एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चयन किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान एशिया के 10 देशों के 34 शिक्षाविदों को दिया गया है। इस सम्मान के लिए पूरे क्षेत्र से एकमात्र डॉ रजनीश कौशिक का चयन हुआ था एवं उन्हें यह सम्मान श्रीलंका के कोलंबों में आयोजित किए गए अंर्तराष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। श्रीलंका की सार्क प्रतिनिधि डॉ बीना गांधी एवं श्रीलंका के प्रसिद्ध संत नौयाने अरियाधाम्मा महाथेरा ने यह सम्मान दिया। कार्यक्रम के दौरान संत महाथेरा ने दूनिया को शांति एवं वास्तविक मानव धर्म की और ले जाने में शिक्षा का सबसे बड़ा योगदान बताया। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों को जीवन का लक्ष्य पहचान करवाने में मदद करवाना सबसे बड़ा कर्म है। विदित रहे कि बच्चों की शिक्षा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलावों से जोड़ने एवं भविष्य की चुनौतियों का सामना करने वाले नागरिक तैयार करने की दिशा में सतत संकल्पित डॉ कौशिक को पूर्व में भी कई राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है।





